Shayari World
All type shayari
Wednesday, 6 June 2018
Kalam thi hath mai likhna sikhaya aapne
Kalam thi hath mai likhna sikhaya aapne,
Takat thi hath mai hosla dilaya aapne,
Manzil thi samne rasta dikhaya aapne,
Hum to sirf dost the, Aashiq banaya aapne.
Sukun milta hai jab unse baat hoti hai
Sukun milta hai jab unse baat hoti hai
Hazar raaton mein wo ek raat hoti hai
Nigah uthakar jab dekhte hain wo meri taraf
Mere liye wohi pal poori kaaynat hoti hai.
Dil ka haal batana nahi aata
Dil ka haal batana nahi aata
Kisi ko aise tadpaana nahi aata
Sun-na chaahte hain aapki awaaz
Magar baat karne ka bahana nahi aata.
किसी के दिल की मायूसी जहाँ से हो के गुजरी है
किसी के दिल की मायूसी जहाँ से हो के गुजरी है,
हमारी सारी चालाकी वही पे खो के गुजरी है,
तुम्हारी और हमारी रात में बस फर्क इतना हैं,
तुम्हारी सो के गुजरी है, हमारी रो के गुजरी है।
लिपटा है मेरे दिल से किसी राज़ की मानिंद
लिपटा है मेरे दिल से किसी राज़ की मानिंद,
वो शख्स... जिसको मेरा होना भी नहीं है।
छुपाये दिल में अजब सा गुबार बैठे हैं
छुपाये दिल में अजब सा गुबार बैठे हैं,
न जाने कैसे तसव्वुर में यार बैठे हैं,
लुटा चुके हैं मुरव्वत में ज़िन्दगी अपनी,
तेरे लिए तो अना को भी मार बैठे हैं।
तरस आता है मुझे अपनी मासूम सी पलकों पर
तरस आता है मुझे अपनी मासूम सी पलकों पर,
जब भीग कर कहती हैं कि अब रोया नहीं जाता।
पत्थर समझ कर पाँव से ठोकर लगा दी
पत्थर समझ कर पाँव से ठोकर लगा दी,
अफसोस
तेरी आँख ने परखा नहीं मुझे,
क्या उमीदें बांध कर आया था सामने,
उसने तो आँख भर के देखा नहीं मुझे।
तुम हँसते हो तो मुझे हँसाने के लिए
तुम हँसते हो तो मुझे हँसाने के लिए,
तुम रोते हो तो मुझे रुलाने के लिए,
एक बार हमसे रूठ कर तो देखिये,
मर जायेंगे आपको मनाने के लिए।
नहीं जो दिल में जगह तो नजर में रहने दो
नहीं जो दिल में जगह तो नजर में रहने दो,
मेरी हयात को तुम अपने असर में रहने दो,
मैं अपनी सोच को तेरी गली में छोड़ आया हूँ,
मेरे वजूद को ख़्वाबों के घर में रहने दो।
अमल से भी माँगा वफ़ा से भी माँगा
अमल से भी माँगा वफ़ा से भी माँगा,
तुझे मैंने तेरी रज़ा से भी माँगा,
न कुछ हो सका तो दुआ से भी माँगा,
कसम है खुदा की खुदा से भी माँगा।
राज़ खोल देते हैं नाजुक से इशारे अक्सर
राज़ खोल देते हैं नाजुक से इशारे अक्सर,
कितनी खामोश मोहब्बत की जुबान होती है।
Newer Posts
Older Posts
Home